On the occasion of 200 years of Hindi Journalism Day

30 May 2026

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष: परंपरा, परिवर्तन और भविष्य पर राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, कम्युनिकेशन टुडे (त्रैमासिक मीडिया जर्नल, जयपुर) तथा भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज दो राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए गए।

प्रथम वेबिनार “हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : परंपरा, परिवर्तन और भविष्य” विषय पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा ‘उदन्त मार्तण्ड’ से प्रारंभ होकर रेडियो, टेलीविजन और वेब मीडिया के विभिन्न मंचों से गुजरते हुए वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता केवल समाचार प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की आवाज, लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षक तथा सामाजिक चेतना की संवाहक रही है। प्रो. सिंह ने कहा, “हिन्दी पत्रकारिता जितनी सशक्त, विश्वसनीय और समृद्ध होगी, देश का लोकतंत्र उतना ही मजबूत और जनोन्मुखी बनेगा।”

वेबिनार में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, मीडिया संस्थानों एवं शोध संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और मीडिया पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और डिजिटल युग में इसकी संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए।

Webinar 218 : नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता

खबरें समाचार पत्र में : स्थायी विरासत, ताज़ा तथ्य

न्यूज वेब लिंक (URL)

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close